मंगळवार, २१ जुलै, २०२०

खुलके तारीफ करना हर किसिके बसकी बात नहीं होती|
उसके लिये कलेजा बडा ओर नियत साफ होनी चाहिए||
तलाश ने से मिल जाए वो हम सफर नही होता,
जो हामसफर होता है उसका कोई इम्तीहान नही होता||

शुक्रवार, ३ जुलै, २०२०

सभिके मा का अपना एक वर्णनात्मक रंग रूप होता है,
पर उसकी ममता का कोई भेद नही होता|

बुधवार, १ जुलै, २०२०

सुखी जीवन का बडा सरल मंत्र है,
स्वयं के बिना किसी और से अपेक्षा ही ना रखो|
खुद से रखि उम्मिद और खुदासे की गई मुराद कभी जाया नही जाती|
किसी भी व्यक्ती के प्रति रखी गइ हमारी सोच,
हमारे दृष्टिकोन की व्यापकता दर्शाती है|
जरुरी नही वही उस व्यक्ती का व्यक्तित्व हो|

बुधवार, २४ जून, २०२०

गुरुवार, १८ जून, २०२०

ये धरती ये अंबर,ये सूरज ,चांद,सितारे,
ये पेड ये खेत, धरती के सभी प्राणीमात्र,
कुदरत का हर आविष्कार इंसानो सहीत,
मुझे लुभाता है जिंदगी जिने के लिये|
तेरा दुःख नही देखा मैने कभी,ना ही किया है दर्द मेहसुस,
पर इस सच से जरूर वाकिफ हुं के मेरा हर नीवाला,
तूने उगाई फसल की देन है, इस रिष्ते से, ए किसान,
मै तेरा कर्जदार हुं|
मुझसे जन्मी मेरी नन्ही परी,तू मेरा हिस्सा है तन का,
किस्सा है मन का और सहारा है जिवन का,
बेशक बात तो सच है पर ये प्यार तेरी जिंदगी की बेडी नही|
जलकर राख होने से तो अच्छा है,
पानी से आग को बुझा दो,
दोस्त ज्यादा और जिंदगी दूगनी हो जाएगी|

बुधवार, १७ जून, २०२०

वक्त वक्त की बात है ,
वरना तेरा चेहरा भी अफसाना बना देता....
ये जहां तो जरुरत को गौर करता है...
कैफियत बस उसे नही मानती...
चाहत तो हमने भी कभी की थी, बस बात जुबा पर लाने की गुस्ताखी नही की...
शिषे सी तेरी सुरत मुझे भाती है..देखु खुद को तेरी नजर मे
तो मुझमे मै समाई सी लगती हुं...
चाहे जीतनी भी कोशिश करलो, नही मिटा पाओगे|
यह देश स्वयं मे एक ' कवच ' है,
जिसे धारण करनेवाला हर इंसान इस  'मिट्टी ' का रक्षक है|